सरकार रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाएगी और न ही सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाएगी। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को पटना में यह जानकारी दी। प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस पुरानी कीमत पर ही मुहैया कराई जाएगी। उन पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
सरकार की ओर से गैस पर सब्सिडी भी जारी रहेगी। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या भी नहीं घटाई जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बड़े मुद्दे हैं और केंद्र सरकार इन पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘पेट्रोल कीमतों को 2006 से ही बाजार से जोड़ दिया गया था लेकिन डीजल पर अब भी सब्सिडी दी जा रही है।’