फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो पर सांसदों का मजाक उड़ाया, तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो पर नेताओं का मजाक उड़ाना आने वाले समय में भारी पड़ सकता है। रेडियो जॉकी (आरजे) द्वारा आए दिन हंसी का पात्र बनने वाले सांसद इसे लेकर काफी गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं संसद में इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। यहां तक कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी इसे काफी गंभीर मुद्दा बताया है।

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि कई निजी एफएम चैनलों पर आरजे सांसदों की आवाज निकालकर उनका मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन

द्विअर्थी मजाक पर सख्ती

बात-बात पर द्विअर्थी मजाक किया जाता है। रेडियो के आरजे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और जिस तरह के चुटकुले कहते हैं, उसे हम यहां कह भी नहीं सकते।

बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने भी कहा कि सरकार को इन कार्यक्रमों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। बाद में जावडेकर ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा जताते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है।

उनके मंत्रालय को भी ऐसी कई शिकायतें आई हैं। सरकार देख रही है कि इन रिपोर्टों पर किस तरह से कार्रवाई की जाए। जावडेकर ने कहा कि द्विअर्थी मजाक की शिकायतें आ रही हैं।

इसे देखना चाहिए। इस तरह के मामले की निगरानी इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर देख रहा है। इसके अलावा कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबरन रिटायरमेंट का मुद्दा भी उठा

कोलकाता के ऑल इंडिया रेडियो से 35 साल की उम्र तक पहुंचने वाले आरजे को जबरन रिटायरमेंट देने का मुद्दा भी उठा। हालांकि जावडेकर ने तुरंत साफ कर दिया कि इस फैसले पर रोक लगा दी गई है।

उन्होंने मुद्दे को उठाने वाले डेरेक ओ ब्रायन से सहमति जताते हुए कहा कि उम्र का इससे कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। अमीन सयानी बरसों तक अपनी मधुर आवाज से हमारा मनोरंजन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें