आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं।
विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कैप्टन गोपीनाथ और टीना शर्मा ने 'आप' की नीतियों और तरीकों पर सवाल उठाए हैं। ये दोनों नेता हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।
कैप्टन गोपीनाथ ने रिटेल में एफडीआई संबंधी फैसला पलटने के लिए केजरीवाल सरकार की तीखी आलोचना की। गोपीनाथ ने कहा, 'सरकार के ये कदम स्थानीय कारोबारियों के लिए मददगार नहीं है।'