फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले थे मुंडे'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत भाजपा नेता व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी में थे। यह खुलासा उनके बेहद करीबी महाराष्ट्र विधान परिषद में पूर्व विपक्ष के नेता पांडुरंग फुंडकर ने किया है।
विज्ञापन


उनके इस बयान से भाजपा में तूफान खड़ा हो सकता है। मुंडे के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद मंगलवार को ही विधान मंडल के दोनों सदनों में उन्हें श्रद्धांजलि दे दी गई थी लेकिन भाजपा की मांग पर शुक्रवार को विधान मंडल के दोनों सदनों में कृतज्ञता प्रस्ताव पेश हुआ। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान फुंडकर ने मुंडे के कांग्रेस में जाने का बड़ा खुलासा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया था मंत्री पद का ऑफर

पांडुरंग फुंडकर ने कहा कि सन 2012 में जब नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उस समय मुंडे पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे।

उन्होंने खुलासा किया कि उस वक्त कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद का ऑफर भी दिया गया था। इसके  मद्देनजर मुंडे औरंगाबाद में एक रैली कर भाजपा को राम-राम कहने की तैयारी कर चुके थे।

गडकरी के भाजपाध्यक्ष पद से हटने के बाद वे फिर महाराष्ट्र में सक्रिय हुए और लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें