प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गूगल मुख्यालय का दौरा किया था, उस दौरे को यादगार बनाने के लिए गूगल ने अपने होमपेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में संदेश दिया है। इंटरनेट की दुनिया के चैंपियन कपंनी ने होमपेज पर लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गूगल में आपका स्वागत है।'
उल्लेखनीय है कि रविवार को मोदी फेसबुक मुख्यालय का दौरा करने के बाद गूगल के मुख्यालय गए थे। इस दौरान वहां भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। गूगल मुख्यालय में प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।
वहां उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। पिचाई भारत के हैं। पीएम ने इस दौरान गूगल अर्थ पर खगोल को दिखाने को कहा। मालूम हो कि खगोल पटना के पास है और प्राचीन खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की वेधशाला थी।