फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः गूगल के नक्शे से दिखेगी तबाही की तस्वीर

Sat, 22 Jun 2013 11:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बरपे कुदरत के कहर का आकलन करना अभी मुश्किल हैं। सैकड़ों इलाके ऐसे हैं, जहां तक अभी कोई नहीं पहुंच सका है। लेकिन गूगल का नक्शा इस दिशा में मदद कर सकता है।
विज्ञापन


सर्च इंजन कंपनी ने एक मैप ऐप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो बाढ़ से प्रभावित इलाकों, बंद पड़ी सड़कों और राहत केंद्रों से जुड़ी जानकारी मुहैया कराएगा।

उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

गूगल एपीएसी के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर जयंत मैसूर ने एक ब्लॉक पोस्ट में कहा है, 'यह क्राइसिस मैप शुरुआती वर्जन है, जिसका लक्ष्य प्रभावित इलाकों, राहत केंद्रों और बंद सड़कों से जुड़ी जानकारी तुरंत पहुंचाना है।'

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

दो दिन पहले गूगल ने पर्सन फाइंडर नामक ऐप्लिकेशन पेश किया था, जो उत्तराखंड समेत देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लापता लोगों से जुड़ी जानकारी देगा। गूगल पर्सन फाइंडर एक वेब ऐप्लिकेशन है, जो लोगों को इस आपदा से प्रभावित अपने दोस्तों-रिश्तेदारों की स्थिति के बारे में पता चल सकता है।
विज्ञापन


तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

अचानक आई तेज बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अलग-अलग जगह से बचाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें