फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके लक्ष्मण को गूगल ने डूडल के जरिये याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का आज 94वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने उन्हें डूडल दिया है। गूगल ने अपने होम पेज पर उनकी एक तस्वीर साझा की है जिनमें वह अपने उसी मशहूर 'कॉमन मैन' का चित्र बना रहे हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
विज्ञापन


अपने संजीदा कॉर्टूनों से देश की राजनीति और लोगों की समस्याओं पर कटाक्ष करने वाले आरके लक्ष्मण ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना अहम योगदान निभाया। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों और विज्ञापनों के लिए भी कार्टून बनाए। आपको टीवी कार्यक्रम 'मालगुडी डेज' तो याद होगा ही। इस टीवी शो में जिन कार्टूनों का प्रयोग किया गया है वह आरके लक्ष्मण ने ही बनाए थे।

आरके लक्ष्मण के कला के क्षेत्र में इस योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और रमन मैग्सेसे पुरस्कार शामिल है। लक्ष्मण 26 जनवरी 2015 को इस दुनिया को छोड़कर तो चले गए लेकिन उनके कॉमन मैन की तस्वीरें आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें