गोवा पुलिस ने उस खत की जांच शुरु कर दी है, जिसमें गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को धमकी दी गई है। खत पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के दस्तखत हैं।
ये खत पणजी स्थित गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। गोवा पुलिस के आईजीपी वी रंगनाथन ने बताया कि उन्होंने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि खत में कहा गया है कि तुम लोगों ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया है, इसलिए हम मोदी और पर्रिकर को देख लेंगे।
रंगनाथन ने कहा कि खत किसी स्थानीय डाकखाने से ही पोस्ट किया गया है। धमकी के मद्देनजर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।