फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मंत्री का लड़कियों पर बेतुका बयान

Tue, 01 Jul 2014 07:44 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में बीजेपी नेतृत्व वाले मनोहर पर्रिकर सरकार में शामिल एक मंत्री ने लड़कियों को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि लड़कियों का छोटे कपड़ों में पब जाना संस्कृति के खिलाफ है।

राज्य सरकार में पीडब्लूडी मंत्री सुदीन धवलीकर ने कहा, "लड़कियों का छोटे कपड़े पहनना और पब में जाना स्थानीय संस्कृति के लिए खतरा है और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।"
विज्ञापन

मंत्री ने किया मुतालिक का समर्थन

मंत्री ने श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक का समर्थन करते हुए कहा है, "मुतालिक पब कल्चर के खिलाफ हैं और वह जो कहते हैं वह गलत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मुतालिक किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोल रहे और अपने धर्म के बारे में बोलने का अधिकार सबको है।"

मंत्री सुदीन धवलीकर ने आगे कहा, "अगर हम इसे मंजूरी देते हैं तो हमारे गोवा की संस्कृति का क्या होगा, कम कपड़े में लड़कियों का पब जाना गलत संस्कृति को दर्शाता है और इसे बंद किया जाना चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें