फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वो उग्र हिंदू नहीं, जो मुसलमानों को मारे'

Thu, 05 Sep 2013 05:11 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक इंटरव्यू में कहा कि "वो उग्र हिंदू नहीं हैं जो तलवार निकालकर मुसलमानों को मारने लगे।"
विज्ञापन


विदेशी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गोवा के भाजपाई मुख्यमंत्री ने कई बातों को लेकर साफगोई से जवाब दिए। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुद को परफेक्ट हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि वो उग्र राष्ट्रवादी हिंदू नहीं है।

ईसाई भी हिंदू ही हैं
देश की संस्कृति पर बात करते हुए 57 वर्षीय मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा में बसने वाले कैथोलिक ईसाई सांस्कृतिक रूप से हिंदू ही हैं। इसी संदर्भ में भारत भी एक हिंदू राष्ट्र है।
विज्ञापन


हिंदुत्व की व्याख्या देते हुए पर्रिकर ने कहा कि हिंदू को एक धर्म नहीं बल्कि साझी संस्कृति के तौर पर देखा जाना चाहिए। इस संस्कृति में सारे धर्म आते हैं। मेरे लिए हिंदू एक धर्म से ज्यादा संस्कृति।

इंटरव्यू के दौरान पर्रिकर ने कहा कि धर्म बेहद ही निजी मामला है और मेरे सरकार चलाने से इसका कोई नाता नहीं है। वह एक परफेक्ट हिंदू हैं।

हिंदू कभी हमला नहीं करते
अपने इंटरव्यू के दौरान मनोहर पार्रिकर बोले कि हमला करना कभी हिंदू का काम नहीं है। जो सच्चा हिंदू होगा, वो किसी पर हमला नहीं करेगा। हिंदू कभी पहले हथियार नहीं उठाते हैं, सिर्फ आत्मरक्षा में ही हथियार उठाते हैं। हमारा इतिहास भी यही बताता है।
विज्ञापन


गुजरात दंगों पर भी बोले पर्रिकर
गुजरात दंगों पर मोदी के माफी मांगने के सवाल पर मनोहर पर्रिकर ने कहा कि आप किसी एक आदमी पर इसकी सारी जिम्मेदारी नहीं डाल सकते हैं।

जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, वह नहीं होना चाहिए था। गुजरात दंगों के पीछे कई कारण थे। साबरमती एक्सप्रेस पर हुए हमले के कारण लोग भड़के। ये हादसा नहीं होना चाहिए था, अगर ऐसा नहीं होता तो ये पूरा घटनाक्रम भी नहीं घटता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें