लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में खाता खोलने में नाकाम रही कांग्रेस को राज्य में एक और झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जीके वासन ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है।
वासन ने चेन्नई में सोमवार को समर्थकों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी नेतृत्व की जमकर आलोचना की, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। वासन के इस कदम को पार्टी विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
वासन ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर उन्होंने यह फैसला किया है। पिछले हफ्ते पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ग्ननदेसीकण भी इस मौके पर वासन के साथ थे।