फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में मोदी सरकार से क्या चाहते हैं आप, बताइए यहां

Thu, 08 Jan 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार के पहले पूर्ण रेल बजट में आपके मन की मुरादें भी पूरी हो सकती हैं। रेल मंत्रालय आम लोगों की राय को बजट में शामिल करना चाहता है। कोई भी व्यक्ति नई ट्रेन, पुरानी के विस्तार, स्टेशनों के विकास, रेलमार्गों के विद्युतीकरण, नई रेल लाइन, रेलमार्गों के दोहरीकरण, कारखानों के निर्माण, सुविधाओं में विकास जैसी अपनी इच्छा रेल मंत्री तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


रेलवे ने इसके लिए इंडियन रेलवे वेबसाइट पर रेल बजट-2015 के लिए सुझाव का कालम दिया है। यह पहला मौका है कि जबकि रेलवे ने बजट के पहले आम लोगों की राय लेने का फैसला किया है। उम्मीद है कि जिन सुविधाओं के लिए ज्यादा मांग होगी, उसे बजट में शामिल किया जा सकता है।

रेलवे में चर्चा है कि प्रधानमंत्री ने रेल बजट को नया स्वरूप देने को कहा है। केंद्र सरकार की कोशिश है कि नया रेल बजट सांसदों, मंत्रियों और बोर्ड अफसरों की पसंद के आसपास न रहे। बल्कि, जनता रेल बजट में क्या चाहती है? बजट को मांग आधारित बनाया जाए। पिछले दिनों रेल मंत्रालय ने सभी जोनों से इसी कड़ी में पूछा था कि सांसदों ने नई ट्रेन चलाने, पुरानी ट्रेनों के विस्तार, फेरा बढ़ाने, स्टेशनों के विकास व उच्चीकरण, दोहरीकरण, नई रेल लाइनों के निर्माण, रेलमार्गों के विद्युतीकरण को लेकर लिखे हैं या नहीं। उनके विवरण भी मंत्रालय ने मंगाए। अब मंत्रालय ने आम लोगों से रेल बजट को लेकर फीडबैक मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुझाव की पुष्टि के लिए रेलवे भेजेगा जवाबी मेल

रेल अफसर बताते हैं कि सभी सुझावों के मिलने की पुष्टि भी रेलवे ई-मेल पर दे रहा है। तय अवधि में आए सुझावों को रेल मंत्री के सामने रखा जाएगा। इनमें से कितने उपयोगी हैं और उनसे रेलवे को भी फायदा हो सकता है या नहीं, इनका परीक्षण किया जाएगा। सुझाव रेलवे के काम के हुए तो इन्हें रेल बजट में जगह दी जा सकती है।

ऐसे दे सकते हैं सुझाव
सबसे पहले इंडियन रेलवे वेब पेज खोलना होगा। इसके लिए http://www.indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद खुले मुख्य पृष्ठ के निचले हिस्से में रेल बजट 2015 के लिए सुझाव का हिस्सा है। इस पर क्लिक करते ही सुझाव बॉक्स खुलेगा। इसका यूआरएल है- http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/uploadDoc.jsp

इसमें नाम, ई-मेल पता, मोबाइल नंबर, डाक का पता, सुझाव का हिस्सा, सुझाव का उप हिस्सा आदि सभी कॉलम भरकर नीचे दिखने वाली इमेज को खाली कॉलम में भरना होगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें