फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने शादी के मंडप से उठाया

Fri, 01 Feb 2013 08:37 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस बुधवार रात दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे अंकित सेठी (30) को फेरों से पहले मंडप से उठा लाई। घटना को लेकर गाजियाबाद के लिंक रोड स्थित एक होटल में खूब हंगामा हुआ। पुलिस के साथ पहुंची 26 वर्षीय युवती सिमरन (परिवर्तित नाम) ने अंकित पर पांच साल तक लिव-इन में रह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गुरुवार को फर्श बाजार थाना पुलिस ने आरोपी को कड़कड़डूमा की अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रभाकर का कहना है कि आरोपी को गुरुवार को सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने बुधवार को फर्श बाजार थाने में अंकित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सिमरन के अनुसार, पांच साल पहले रोहिणी सेक्टर-18 में उसकी मुलाकात कारोबारी अंकित से हुई। वह फर्श बाजार इलाके के हंस अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहता था। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने उससे शादी की पेशकश की और दोनों लिव-इन में हंस अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने लगे।
विज्ञापन


सिमरन ने बताया कि एक साल पहले दोनों हरिद्वार घूमने गए। वहां अंकित ने मंदिर में शादी का नाटक भी किया। सात महीने पहले अंकित ने कहा कि उसके माता-पिता इसी फ्लैट में आने वाले हैं। इसलिए वह अपने रहने का इंतजाम कहीं और कर ले।

इस पर सिमरन रिठाला में किराये के मकान में रहने लगी। कुछ दिनों पहले अंकित ने सिमरन से शादी से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित युवती थाने में शिकायत की। पुलिस ने बताया कि सिमरन दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। उसके माता-पिता बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें