शादी की तैयारियां चल रही थीं। बारात आ चुकी थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों की आवभगत में नाश्ता सजा रहे थे, लेकिन ये खुशियां ज्यादा देर नहीं ठहर सकीं और मातम पसर गया। क्योंकि शादी के चंद महे पूर्व ही युवती (दुल्हन) ने खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरी बहन की सादगी से शादी की रस्म अदा करते हुए डोली विदा की गई। उधर, गांव में युवती मौत की चर्चा रही।
मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार को दो बहनों की बारात आई। परिवार के लोग कई दिन से शादी समारोह की तैयारियों में लगे हुए थे। इस दौरान घर में सभी रिश्तेदार भी आए हुए थे।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों सगी बहनों की बारात पहुंच गई। परिजन बारात के स्वागत की तैयारियों में जुट गए। जब बारात का स्वागत किया जा रहा था, तभी घर से चीख-पुकार सुनाई दी।