फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टे पर सरेआम 50 हजार रुपए में लगी किशोरी की बोली!

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के सूजरा गांव के पास स्थित एक भट्टे पर 13 वर्षीय किशोरी की सरेआम बोली लगा दी गई। बोली लगाए जाने का आरोप भट्टे के ही एक कर्मचारी पर लगाया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने किशोरी का 50 हजार रुपये में सौदा कर दिया। आरोपी उसकी शादी करने में लगे थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर इस शादी को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस और लोगों ने मिलकर मामले को रफा-दफा करा दिया।

मामला बृहस्पतिवार का है। किशोरी की मां कहना है कि वे रमाला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार छह-सात माह से भट्टे पर ईंट पथाई कर रहा है। उनका कहना है कि भट्टे की लेबर का जमादार उनके परिवार से रंजिश रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपी ने उसकी 13 वर्षीय बेटी की भट्टे पर ही बोली लगा दी। बोली तय होने पर छपरौली क्षेत्र के एक गांव के लोगों से उसका 50 हजार रुपये में सौदा कर दिया गया। उसकी जबरदस्ती शादी कराई जा रही थी। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ही करा दिया रफा-दफा

भट्टे पर किशोरी की सरेआम बोली लगा दी गई। 50 हजार में उसका सौदा तय कर एक युवक से जबरन शादी कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा-दफा करा दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में लोगों की बैठक कराई और दबाव बनाकर मामले को खत्म करा दिया।

बोली नहीं लगी किशोरी की
कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला मारपीट का पाया गया है। लड़की की बोली लगाने का आरोप गलत है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पहले भी लगी महिलाओं की बोली

अबला की बोली लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार बागपत में महिलाओं की बोली लग चुकी है। सात माह पूर्व निवाड़ा गांव की एक बस्ती में महिला की बोली लगाई गई थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट आई थी। इससे पहले गौरीपुर मोड़, बड़ौत शहर और अलावलपुर रेलवे स्टेशन पर बोली लग चुकी है। लेकिन पुलिस ने किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

असम में पकड़ा गया युवक भी कर चुका है खुलासा
असम पुलिस 11 जून को अपने क्षेत्र के सईदुर्रहमान उर्फ शहीदू नाम के आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर खेकड़ा आई थी। उसने खुलासा किया था कि उसने एक महिला को असम से लाकर बसी गांव में बेचा था। उसके गैंग में खेकड़ा क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें