यूपी के फिरोजाबाद में एक लड़की को लेकर भाग रहे बाइक सवार युवकों को ग्रामीणों ने धर धबोचा। युवकों को भागता देख ग्रामीणों फायरिंग की जिसके डर से लड़के बाइक सहित गड्ढे में गिर गए। इसमें एक मौत भी हो गई और दो अन्य घायल भी हुए।
ग्रामीणों के मुताबिक तीन युवक रात को लड़की को लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। युवकों से लड़की को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस फायरिंग की वजह से युवक डर गए और उनकी बाइक एक गड्ढ़े में जा गिरी। इस घटना में एक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए।