शुक्रवार की तड़के पशुओं को चारा डालने गई एक दलित युवती का गांव के ही चार युवकों ने अपहरण कर लिया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पेड़ पर लटका दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
पूर्व मंत्री राजवीर सिंह अन्य बसपा नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह साढ़े तीन बजे घर से पशुओं को चारा डालने घेर में गई थी।
इस दौरान उसका गांव के अंकित ठाकुर, कैलाश सिंह, प्रवीन सिंह अमित सिंह ने अपहरण कर लिया। असलाह से लैस आरोपियों को युवती का मुंह भींचकर खेतों की ओर ले जाते हुए गांव के चोखेलाल ने भी देखा।