फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मेरे माता-पिता से बचाओ'

Fri, 19 Oct 2012 11:23 AM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसकी तीसरी बार शादी कराना चाहते हैं। नाबालिग ने गुरूवार को अपनी मौसी की सहायता से जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी से मिलकर मामले की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई। जिला प्रशासन ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई का मन बनाया है।
विज्ञापन


पैसे का लालच
हरियाणा में झज्जर जिले के एक गांव की इस 17 वर्षीय लड़की ने अपने परिजनों पर उसकी तीसरी बार विवाह करने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने पर परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। उसने बताया कि इससे पूर्व 15 वर्ष की आयु में उसके पिता ने उसका विवाह करवाया था। बाद में लड़के वालों के खिलाफ झूठा केस दर्जकर उनसे 15 लाख रुपये लेकर तलाक दिलवा दिया था। अगस्त 2012 में उसका जबरन दोबारा विवाह किया गया, वहां भी उसके परिजनों ने इसी तरह पैसे लेकर तलाक करवा दिया।

उसने बताया कि उसके परिजन अब उसका तीसरी बार विवाह करवाना चाहते हैं और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता पैसे के लालच में ऐसा कर रहे है परंतु वह अभी पढ़ना चाहती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी माधवी लोहचब ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता पर जबरन तीसरी बार विवाह कराने का आरोप लगाया है। तीन दिन बाद उसका विवाह होना था, जो रुकवा दिया गया है। पीड़ित लड़की के माता-पिता से पूछताछ की जा रही है, परंतु वह अभी तक आयु प्रमाण पत्र नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट से इंटेशन आर्डर लेने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लड़की को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें