फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के रंग वाले बयान पर लोस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन ही विपक्ष के भारी हंगामे के साथ शु्रू हुआ। कांग्रेस सांसद ज्योतिराधित्य सिंधिया ने राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी के रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री से मांग की वे उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की कि गिरिराज सिंह अपने बयान पर सदन से माफी मांगे। विपक्ष की इस मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद सदन को कु्छ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा के कुछ देर स्थगित होने के बाद का जब दोबारा से सदन की कार्यवाही शु्रू हुई तो गिरिराज सिंह ने अपने विवादित बयान के लिए सदन से माफी मांगी।

इससे पहले सदन शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए सभी दलों से गुजारिश की कि वे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने में सरकार की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने?

बिहार के हाजीपुर में एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर राजीव गांधी ने गोरी चमड़ी के बजाय किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती, तो क्या कांग्रेस पार्टी उस महिला के नेतृत्व को स्वीकार करती?

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि जिस तरह से मलयेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला, उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं, इस बात का भी कोई पता नहीं लगा पा रहा है।

आपको बताते चलें कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उनके इस भड़काऊ बयान पर पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें