फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में कांग्रेस की नाव पार लगाएंगे 'आजाद'

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता पार्टी की ओर से अभी तक तय नहीं किया गया है। पार्टी हलकों में गुलाम नबी आजाद इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और डॉ कर्ण सिंह के इस पद को लेने से इनकार करने की बात सामने आ रही है। बुधवार से 16वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक शुरू हो गई। जबकि राज्यसभा 9 जून से बैठनी है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी को आने वाले दिनों में अपना नेता का ऐलान करना है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राज्यसभा के सदस्य हैं।
विज्ञापन

राज्ससभा में कांग्रेस के 42 सांसद

प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा में सदन के नेता थे। राज्यसभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। एके एंटनी, डॉ कर्ण सिंह, आजाद, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी और अहमद पटेल राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मगर एंटनी, कर्ण सिंह और यहां तक कि अहमद पटेल भी इस पद के लिए इच्छुक नहीं माने जा रहे हैं। जबकि बचे हुए नेताओं में से गुलाम नबी आजाद वरिष्ठता और बेहतर मैनेजर के लिहाज से इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। लोकसभा की तुलना में राज्यसभा में कांग्रेस मजबूत है।

राज्यसभा में कांग्रेस के 67 सांसद हैं। जबकि भाजपा के सिर्फ 42 सांसद हैं। ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए कांग्रेस को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। इस लिहाज से भी कांग्रेस यहां मजबूत नेता को सामने लाना चाहती है, जो कि निर्णायक मौकों पर पार्टी की स्थिति को मजबूती से पेश कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें