फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर सलमान खुर्शीद और जर्मन राजदूत की पत्नी का रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनेताओं पर तंज करना हमारी पुरानी आदत है। हालांकि कभी-कभी वे भी कुछ ऐसा कर देते हैं कि मुंह बस खुला का खुला रहा जाता है, और अंत में चेहरे पर मुस्कुराहट। जर्मन दूतावास का वीडियो ऐसा ही है।
विज्ञापन


भारत के साथ राजनयिक संबंधों को अधिक पुख्ता करने के लिए जर्मन दूतावास ने एक वीडियो बनाया है। वीडियो में बॉलीवुड के योगदान के प्रति सम्मान दिखाया गया है।

वीडियो में करण जौहर की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘हर पल यहां जी भर जियो’ का नए कलाकारों और नए माहौल के साथ नया रूप दिया गया है। 2003 में आई ‘कल हो ना हो’ में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, प्रीती जिंटा और सैफ अली खान थे।
विज्ञापन


वीडियो में शाहरुख की भूमिका जर्मन राजदूत माइकल स्टिनर ने निभाई है, प्रीती जिंटा की भूमिका में उनकी पत्नी लेस्ली हैं। सैफ अली खान के रोल में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद हैं। वीडियो में मधु किश्वर भी हैं।

पर्दे पर अलहदा अंदाज में सलमान

वीडियो को शुक्रवार को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग समारोह में सलमान खुर्शीद, सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर और जावेद अख्तर मौजूद थे। लॉन्चिंग के बाद से ही वीडियो सोशल मी‌डिया में वायरल हो चुका है। फेसबुक और ट्विटर खूब चर्चा हो रही है।

वीडियो का टाइटल है, 'लेबे जेट्ज्ट', हिंदी में जिसका अर्थ है, हर पल को जी भर के जियो। राजनयिक आम तौर रजनीतिक मामलों तक ही सी‌मित रहते हैं, हालांकि माइकल स्टिनर का ये प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। वीडियो माइकल स्टिनर और उनकी पत्नी लेस्ली की ही संकल्पना है।

पूर्व व‌िदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी राजनीति से इतर पर्दे पर अलहदा अंदाज में दिखे हैं। खुर्शीद इससे पहले भी गीत संगीत में रुचि लेते रहे हैं। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद भी उन्होंने एक गीत लिखा था, जिसे गायक जिला खान ने गाया था। उस समय वह विदेश मंत्री थे।

इससे पहले भी खुर्शीद अपनी महरूम बेटी की याद में कविता लिख चुके हैं और वे प्रकाशित भी हुई है।
विज्ञापन

क्लिक करें और देखें पूरा वी‌डियो



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें