फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलोजा से ठाणे जेल में शिफ्ट होगा यह गैंगेस्टर

Wed, 28 Aug 2013 12:28 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद गैंगेस्टर अबू सलेम पर हुए हमले के बाद उसे ठाणे की विशेष जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र जेल विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को विशेष टाडा कोर्ट में दाखिल किए अपने हलफनामे में यह जानकारी दी है।

हलफनामे में कहा गया है कि किसी अनहोनी से बचने और जेल की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए सलेम को ठाणे जेल में शिफ्ट किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि 27 जून को जेल में सलेम पर वकील शाहिद आजमी की हत्या के आरोपी देवेंद्र जगताप ने दो गोलियां चलाई थीं, जिनमें से सिर्फ एक गोली ही सलेम के हाथ में जा लगी थी।
विज्ञापन


अपने ऊपर हमले की इस घटना के बाद सलेम ने विशेष कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर खुद को पुर्तगाल के गोवा स्थित वाणिज्य दूतावास या दिल्ली में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


सलेम 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का आरोपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें