फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक और महिला के साथ गैंगरेप

Thu, 27 Dec 2012 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी में हुए गैंगरेप की दुखद वारदात का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि दिल्ली के ही कालकाजी इलाके में एक और महिला सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई है। गैंगरेप की शिकार पीड़िता कालकाजी में सड़क पर पाई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


पीड़िता मूलरूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। वह वृंदावन से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान वृंदावन में महिला के एक जानकार ने उसे कार में लिफ्ट दी और उसे दिल्ली छोड़ने का भरोसा दिया। यात्रा के दौरान आरोपियों ने कार में ही महिला के साथ गैंगरेप किया और दिल्ली के कालकाजी इलाके में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों का आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी का नाम दिलीप वर्मा है जो महिला का परिचित बताया जाता है। दिलीप वर्मा वृंदावन में गाइड का काम करता है। आरोप है कि उसने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपों के मुताबिक वृंदावन में महिला के जानकार दिलीप वर्मा ने उसे दिल्ली तक लिफ्ट देने का भरोसा दिलाया। उस वक्त गाड़ी में मुख्य आरोपी दिलीप वर्मा के अलावा उसके दो दोस्त और बच्चे के साथ एक महिला भी थी। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही अन्य महिला उतर गई। इसके बाद दिलीप और उसके दो दोस्तों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और उसके नकदी छीनकर कालकाजी के पास छोड़ दिया।

सड़क पर कुछ देर पड़ी रहने के बाद महिला ने होश में आने के बाद किसी तरह दिल्ली में रह रही अपनी दोस्त को फोन किया। दोस्त की मदद से महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें