फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप, पीट-पीटकर तोड़ दी सारी हडि्डयां

विज्ञापन
विज्ञापन
लव, सेक्स और धोखे की शिकार हुई एक नाबालिग हैलट में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। बाबूपुरवा इलाके में रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर दोस्तों संग उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


नाबालिग ने घर वालों को इसकी जानकारी देने की बात कही तो युवकों ने पहले उसे धमकाया, जब वह नहीं मानी तो उसे दोमंजिले से नीचे फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई है। बाबूपुरवा एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि नाबालिग के होश में आने के बाद बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आरोपियों पर पास्को एक्ट भी लगाया गया है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। साउथ सिटी की 17 वर्षीय किशोरी की क्षेत्र में रहने वाले कलीम के बेटे आरिफ से नजदीकियां बढ़ गई दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी टूटी

सात अप्रैल के दिन जब वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी तभी रास्ते में आरिफ उसे मिला और बहाने से उसे मुन्ना करिया के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां पहले से आरिफ का दोस्त अकरम और टेगन मौजूद थे।

उसके कमरे में आते ही टेगन ने कमरे का दरवाजा बंद किया और तीनों ने बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। नाबालिग ने आरिफ और उसके दोस्तों की शिकायत परिवार वालों से करने की बात कही तो अकरम ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो तीनों ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसके छत से गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया फौरन क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालात में उसे उर्सला और फिर हैलट में भर्ती कराया।

शनिवार को होश में आने के बाद नाबालिग के आपबीती बताने के बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी आरिफ, अकरम और टेगन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें