फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक और गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2013 02:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के अलीपुर इलाके का है। ये मामला 1 जनवरी का है जब पांच लोगों ने एक शादीशुदा महिला को अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म पुष्टि हो गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

दिल्ली पुलिस ने अब तक केस का खुलासा नहीं किया था। अब जब दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार किया है तब जाकर पुलिस ने यह जानकारी मीडिया को दी है।

राहुल, सुनील और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की कई आरोपियों को जानती है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता आगरा की रहने वाली है। वह अपने मित्र के घर दिल्ली में आई थी। लड़की का कहना है कि पांच लड़कों ने उसे एक कार में अगवा किया। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की घटना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें