फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया लैब में छात्रा से गैंगरेप

Mon, 22 Sep 2014 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में डिलारी थाना क्षेत्र के एक कॉलेज की लैब में शनिवार को तीन शिक्षकों ने प्रैक्टिकल के बहाने छात्रा को रोक लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


देरशाम को गुस्साए परिजनों ने एक शिक्षक के घर पर धावा बोल दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता के परिजनों ने कॉलेज प्रबंध समिति के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

शनिवार को कालेज गई छात्रा को तीन शिक्षकों ने यह कहकर रोक लिया कि प्रैक्टिकल है। शिक्षकों की बात पर छात्रा रुक गई।
विज्ञापन

रेप के बाद शिक्षकों ने दी धमकी

लैब में तीनों शिक्षकों ने छात्रा के साथ रेप किया। शिक्षकों ने छात्रा को धमकी भी दी कि किसी और को न बताए। देर शाम जब छात्रा घर पहुंची तो परिजनों ने कारण पूछा।

इस पर वह रोने लगी और आपबीती सुनाई। जिस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने देरशाम एक शिक्षक के घर पर धावा बोला। गुस्साए परिजनों ने शिक्षक के घर का दरवाजा तोड़ दिया, जिससे वहां शोर मच गया और भीड़ जमा हो गई।

इस घिनौनी हरकत के बारे में जिसे भी पता लगा, उनमें रोष व्याप्त हो गया। लोगों में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ भी आक्रोश दिखा। पीड़ित के परिजनों ने कॉलेज प्रबंध समिति के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें