फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की सजाः कांग्रेस राज में IPS अफसर का ट्रांसफर

Sun, 04 Aug 2013 04:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन का विरोध करने वाली कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी के एक नेता की हिस्ट्रीशीट दोबारा खोलने वाले आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसलमेर के एसपी पंकज चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गाजी फकीर और पोखरण से कांग्रेस विधायक शालेह मोहम्मद के मामलों की पुरानी फाइलें खोल दी।

आरोप है कि इस वजह से गहलोत सरकार ने उनका तबादला कर दिया है।

गाजी फकीर के दूसरे बेटे ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की वजह से ये फाइलें दोबारा खोली गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में इन फाइलों को दोबारा खोले जाने को चुनौती देंगे।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा में तैनात रहीं आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन पर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। इस पर सपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


सपा नेता नरेश अग्रवाल ने सोनिया को सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आईएएस अशोक खेमका और राजस्थान के आईपीएस अफसर के तबादले पर भी पीएम को पत्र लिखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें