फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की ज्यादती: एक युवक की फोड़ी आंख

Sun, 04 Aug 2013 03:56 PM IST
कोसीकलां/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने राइफल की बट से युवकों की जमकर पिटाई की। इस दौरान राइफल का चाकू एक युवक की आंख में घुस गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी। पुलिस ने खुद को फंसता देख, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामला मथुरा के पास कोसीकलां का है।

बठैन खुर्द निवासी रामू हरियाणा में होडल के रहने वाले अपने दोस्त राजीव, रघुराज, दशरथ, सौरभ और पवन के साथ शनिवार को शनिदेव के दर्शन करने आया था। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन


सभी रेलवे स्टेशन के समीप आकर रुक गए। इनमें से दो युवक तेल लेने पेट्रोल पंप पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने युवकों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो युवक भागने लगे।

इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। राइफल की बट से हुई पिटाई से युवक घायल हो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की राइफल में लगा हुआ चाकू रामू की आंख में घुस गया।

चाकू को रामू की आंख में घुसते देख उसके साथी दशरथ ने सिपाही जय बहादुर को धक्का दिया। इस पर सिपाही भड़क गया और उसने दशरथ को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी थाने भाग गए।

रामू की आंख में आई गहरी चोट देखकर साथी युवक घबरा गए। पुलिसकर्मियों ने भी अपने आप को फंसता देख घायल को अस्पताल भेज दिया। इसके बाद युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

मथुरा के एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि दो बाइकों पर आधा दर्जन युवक सवार थे। पुलिस को देख युवक अपराधियों की तरह भागने लगे। पुलिस सभी को पकड़कर थाने लाने लगी, तो युवकों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई छीना झपटी में राइफल का चाकू युवक को लग गया। युवक का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें