फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएम आवास तक मार्च की अगुवाई करेंगे गडकरी

Sat, 17 Nov 2012 12:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन से नितिन गडकरी को किनारे लगाए जाने की खबरों के बीच भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी अध्यक्ष 21 नवंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास तक निकाले जाने वाले मार्च का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


पहले ऐसी खबरें थी कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गडकरी ईटानगर में प्रदर्शन की कमान संभालेंगे ताकि पार्टी को किसी मुश्किल स्थिति का सामना न करना पड़े।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने कहा कि गडकरी 21 नवंबर को जंतर मंतर से शुरू होकर प्रधानमंत्री आवास तक जाने वाले मार्च का नेतृत्व करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह, विजय कुमार मल्होत्रा और मुख्तार अब्बास नकवी भी रैली में शिरकत करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन यूपीए सरकार और कांग्रेस के बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जा रहा है। 22 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया था कि गडकरी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रैली का नेतृत्व करेंगे। इस घोषणा को राजधानी में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन का नेतृत्व करने से गडकरी को अलग रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा था क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद अपनी कंपनियों की वजह से भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं। गडकरी के ईटानगर में रैली करने के पार्टी निर्णय का बचाव करते हुए वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष ने खुद ईटानगर में रैली करने की इच्छा व्यक्त की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें