गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाली वेबसाइट एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस वेबसाइट का नाम है http://www.narendramodiplans.com।
इस वेबसाइट पर लिखा है, 'अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनके पास क्या योजना है, जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लेकिन नीचे दिए गए लिंक GET DETAILS पर माउस का कर्सर ले जाते ही यह भागने लगता है।'
जानकारों के मुताबिक इस प्रकार की हरकत नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य है। संकेत साफ है कि मोदी के प्लान भी आपसे ऐसे ही दूर भाग जाएंगे।
इससे पहले भी इस साइट ने कुछ इसी तरह की चर्चाएं बटोरी थी और फिर अचानक बंद हो गई।
इस वेबसाइट पर एक डिस्क्लेमर (वैधानिक चेतावनी) भी है।
इसमें लिखा है, 'इस डोमेन नेम पर एक साइट होती थी जो विवादों की वजह से डिलीट कर दी गई। हमने देखा कि ये डोमेन खाली है तो हमें लगा कि डर की वजह से किसी विचार की मौत नहीं होनी चाहिए। हमें बिल्कुल नहीं पता कि इस पर पहले क्या था। बस हमें इतनी जानकारी है कि इससे कुछ लोग नाराज थे। यदि आपके पास कोई विचार है तो हम उसे स्थान देंगे।'