चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस, भाजपा और दूसरे राजनीतिक दलों को वो तारीखें मिल गई हैं, जब उन्हें चुनावी मैदान में उतरकर दो-दो हाथ करने हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 7 अप्रैल से शुरू होकर महीने भर से ज्यादा वक्त तक चलेंगे और नौंवा चरण 12 मई को खत्म होगा।
नेताओं की किस्मत का फैसला 16 मई को होगा। उम्मीद की जा रही है कि सभी सीटों के नतीजे इसी दिन आ जाएंगे। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है।
लोकसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे। आइए नजर डालें कि लोकसभा की 543 सीटों पर कब-कब चुनाव होने हैं। इसमें आप राज्यवार ब्योरा भी देख सकते हैं।
चरण और तारीख राज्य और सीटें 1. 7 अप्रैल (कुल सीटः 6) असम (5), त्रिपुरा (1) 2. 9 अप्रैल (कुल सीटः 7) अरुणाचल प्रदेश (2), मणिपुर (1), मेघालय (2), मिजोरम (1), नगालैंड (1) 3. 10 अप्रैल (कुल सीटः 92) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (1), बिहार (6), चंडीगढ़ (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (10), जम्मू कश्मीर (1), झारखंड (5), केरल (20), लक्षद्वीप (1), मध्य प्रदेश (9), महाराष्ट्र (10), दिल्ली (7), उड़ीसा (10), उत्तर प्रदेश (10) 4. 12 अप्रैल (कुल सीटः 5) असम (3), सिक्किम (1), त्रिपुरा (1) 5. 17 अप्रैल (कुल सीटः 122) बिहार (7), छत्तीसगढ़ (3), गोवा (2), जम्मू कश्मीर (1), झारखंड (5), कर्नाटक (28), मध्य प्रदेश (10), महाराष्ट्र (19), मणिपुर (1), उड़ीसा (11), राजस्थान (20), उत्तर प्रदेश (11) और पश्चिम बंगाल (4) 6. 24 अप्रैल (कुल सीटः 117) असम (6), बिहार (7), छत्तीसगढ़ (7), जम्मू कश्मीर (1), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (10), महाराष्ट्र (19), पुडुचेरी (1), राजस्थान (5), तमिलनाडु (39), उत्तर प्रदेश (12) और पश्चिम बंगाल (6) 7. 30 अप्रैल (कुल सीटः 89) आंध्र प्रदेश (17), बिहार (7), दादर एवं नागर हवेली (1), दमन एवं दियू (1), गुजरात (26), जम्मू कश्मीर (1), पंजाब (13), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (9) 8. 7 मई (कुल सीटः 64) आंध्र प्रदेश (25), बिहार (7), हिमाचल प्रदेश (4), जम्मू कश्मीर (2), उत्तर प्रदेश (15), उत्तराखंड (5) और पश्चिम बंगाल (6) 9. 12 मई (कुल सीटः 41) बिहार (6), उत्तर प्रदेश (18) और पश्चिम बंगाल (17) नतीजे 16 मई