ऐसा लगता है कि राजनीतिक पार्टियों के बीच महापुरुषों की जयंती मनाने की होड़ सी मच गई है।
अब कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने 18वीं सदी के राजा टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का ऐलान किया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी भाजपा ने टीपू को तानाशाह करार देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह वोट बैंक हथियाने के लिए वह ऐसे काम कर रही है।
22 दिसंबर को एक समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इतिहासकार प्रोफेसर बी शेख अली की लिखी किताब ‘टीपू सुल्तान: ए क्रूसेडर फार चेंज’ का लोकार्पण करने के दौरान कहा, ‘हर ओर से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का दबाव है। हमने लोगों का ख्याल करते हुए इसे मनाने का फैसला किया है, जिसकी तारीख के बारे में जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।’