फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ली एब्डो हमला: 8 साल के बच्चे से पूछताछ

Fri, 30 Jan 2015 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंच पुलिस ने शार्ली एब्डो पत्रिका पर हमला करने वाले आतंकवादियों से हमदर्दी दिखाने के कारण एक 8 साल के बच्चे से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की है। फ्रेंच पुलिस के अनुसार उन्होंने बच्चे के पिता से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


शार्ली एब्डो की पत्रिका पर 7 जनवरी को आतंकी हमला किया गया था, जिसमें पत्रिका में काम करने वाले 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

इस बच्चे का नाम अहमद है, जिसने कहा है कि वह आतंकवादियों के साथ है। हालांकि, जब बच्चे से आतंकवाद का मतलब पूछा गया तो उसके पास इसका कोई जवाब नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन

एक मिनट के मौन से भी इनकार

शार्ली ऐब्डो पर हुए हमले में मारे गए लोगों के लिए बच्चे के स्कूल में एक मिनट का मौन रखा गया था, जिसमें भाग लेने से भी इस बच्चे ने मना कर दिया था।

इस घटना के संदर्भ में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, बच्चे के खिलाफ किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें