फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी अखबार ने क्यों नहीं छापा मोदी का इंटरव्यू?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बातचीत करने का मौका न मिलने पर फ्रांस के मशहूर अखबार ‘ल मॉन्द’ ने उनका इंटरव्यू छापने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


अखबार ने इंटरव्यू लेने के लिए संपर्क किया था, लेकिन पीएम की ओर से कहा गया कि उन्हें सवाल पहले से भेज दिए जाएं और वह उनके जवाब लिखकर देंगे। जिस पर अखबार ने इंटरव्यू छापने से ही इनकार कर दिया।

दरअसल, अखबार के प्रतिनिधि चाहते थे कि उन्हें आमने-सामने बैठकर इंटरव्यू लेने दिया जाए, लेकिन इसकी मंजूरी न मिलने पर साक्षात्कार लेने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सवालों के लिखकर जवाब देना चाहते थे मोदी

अखबार ने इस मुद्दे को अपने तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि ट्विटर के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक कर दिया।

‘ल मॉन्द’ के दक्षिण एशियाई संवाददाता जूलिया बुविशॉ ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमें बताया गया था कि पीएम मोदी सवालों के जवाब लिखकर देंगे। इसलिए ‘ल मॉन्द’ ने इंटरव्यू छापने से ही इनकार कर दिया।’

इसके बाद पीएमओ की ओर से फ्रांस के ही दूसरे बड़े अखबार ‘ल फिगार’ से इस संदर्भ में बात की। यह अखबार ‘ल मॉन्द’ प्रतिस्पर्धी अखबार है। इसके अलावा ‘ल फिगार’ सोस्प्रेसे का अखबार है जो दसौ की कंपनी है।
विज्ञापन

अखबार के संवाददाता ने ट्विटर पर किया खुलासा

बता दें कि दसौ वही कंपनी है जो भारत को 126 राफेल फाइटर प्लेन बेचने की कोशिश कर रही है। यहां भी पीएमओ ने मोदी के इंटरव्यू के सवाल पहले देने और उनके लिखित जवाब देने की बात की।

गौरतलब है कि पीएम मोदी बृहस्पतिवार रात को फ्रांस पहुंचे थे। वह इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसका पहला चरण फ्रांस में है। यहां वह चार दिन रुकेंगे।

इस दौरान उन्होंने फ्रांस के उद्योगपतियों और राष्ट्रपति फ्रांसिस ओलांदे से मुलाकात की है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ 'नाव पे चर्चा' भी की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच अहम ऊर्जा और रक्षा सौदों पर बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें