उत्तरप्रदेश में लेखपालों के नेता शिवकुमार ने फर्जी नामों से जो पट्टे काटे उन सबको उसके पुत्र राहुल गोयल और पुत्रवधू रेणू ने खरीद लिए। कागजों की हेराफेरी से शिवकुमार ने 300 बीघा जमीन केवल फर्जी पट्टों से अपने बेटे के नाम कर ली।
शिवकुमार ने शुक्रताल, मजलिसपुर तौफिर, लुकादड़ी, शाहजहांपुर, सीकरी, फिरोजपुर में अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम फर्जी पट्टे काटे। सभी के निवास स्थान भी फर्जी दिखाए।
शिवकुमार ने ऐसा खेल रचा कि 38 पट्टेदारों से अपने पुत्र के नाम और पांच से अपनी पुत्रवधू के नाम जमीन खरीदी दिखा दी।
उसने ऐसा इसलिए किया कि भूमि नंबर एक में उसके बेटे और बहू के नाम आ जाए। जिन लोगों से राहुल के नाम जमीन खरीदी दिखाई उनमें बबीता, सोमदत्त, कंवरसेन, सियाराम, राकेश, मंगल, शरद कुमार, अमर सिंह, प्यारे सिंह, मिथलेश, योगेश, रामपाल, गंगाराम, श्याम, भगवाना, पप्पू, सुखदेव, राजेश, सतवीर, पुष्पा, इलियास, कलीराम, तुलाराम, मेघराज, बुद्धराम, दयाराम, वीरसिंह, मेघराज, पाल्ला, ताराचंद, बालू, विष्णुदत्त शामिल हैं।