ठगों का हौसला इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वीवीआईपी को भी चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार ठगों ने क्षेत्रीय विधायक मदन चौहान के खाते से करीब 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। विधायक की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ठगों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
संचार क्रांति के युग में जहां लोगों के पलक झपकते सारे काम आसानी से हो रहे हैं वहीं, इसके कई दुष्परिणाम भी सामने हैं। क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगा चुके सपा विधायक मदन चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपने को बैंक के मुंबई हेड क्वार्टर का अफसर बताकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद खाता बंद होने का उल्लेख कर उसे रेन्युअल करने के लिए डेबिट कार्ड का नंबर पूछ लिया।