नौकरी पाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसके लिए लोग अब प्रधानमंत्री ऑफिस तक का सहारा ले रहे हैं।
केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने फर्जी तरीके से पीएमओ
अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले संस्तुति पत्र पाने के बाद शिकायत दर्ज कराई
है।
कुछ लोग पीएमओ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर वाले संस्तुति पत्र के जरिए
टास्क फोर्स कमेटी में अपना स्थान पक्का करने की कोशिश में थे।
मंत्रालय के अधिकारी के बी सुब्रहमणयम ने दक्षिणी-पश्चिमी रेंज के ज्वाइंट
कमिश्नर विवेक गोगिया के पास इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है।
टीएनएन के मुताबिक मंत्रालय को पीएमओ अधिकारी के फर्जी हस्ताक्ष्ार वाले
दो पत्र अलग-अलग मिले थे जिसमें समरीखा कलिमखा पठान और दिलीप विठ्ठलराव
डरावतकर को मंत्रालय की टॉस्क फोर्स कमेटी में शामिल करने की संस्तुति थी।
नौकरी पाने के लिए फूड मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी रमेश कुमार और शरद
पवार के निजी सचिव मोहम्मद शाहिद के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था।