दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूर्व कानून मंत्री ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का भी फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनवाया था। यह खुलासा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए वेरिफिकेशन में हुआ है।
मंगलवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ‘आप’ के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस द्वारा फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार करने के बाद एक के बाद फर्जी वाड़ा सामने आ रहा है।
इसी क्रम में उनका नाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) से भी जुड़ गया है। तिलका मांझी भागलपुर, विश्वविद्यालय के इंस्पेक्टर ऑफ कालेज आशुतोष प्रसाद द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव से माइग्रेशन सर्टिफिकेट के संबंध में मांगी गई जानकारी से यह राज खुला है।