फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद पहुंचे भारत, जाएंगे रॉक गार्डेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। ओलांद गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन


यहां वह विश्व प्रसिद्ध रॉक गॉर्डेन को देखने जाएंगे। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। दोनों राष्ट्राध्यक्ष इस गॉर्डेन में करीब 12 मिनट बिताएंगे। राष्ट्रपति ओलांद के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ली कार्बुजिए ने बसाया था चंडीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच इस मुलाकात के खासतौर पर चंडीगढ़ को चुना गया। इसके पीछे जो मुख्य वजह मानी जा रही है वह ये है कि चंडीगढ़ का निर्माण फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बुजिए ने की थी।

चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है जो पूरी तरह से प्री-प्लांड है। चंडीगढ़ का निर्माण प्रकृति को ध्याम में रखते हुए किया गया था। आगामी नवंबर में यह शहर अपने 50 साल पूर कर लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें