रोजगार के लिए देवरिया के तीन युवक वतन वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्हें भारतीय दूतावास से भी मदद नहीं मिल रही है। यह हाल तब है जब पीड़ित परिवारों के लोग डीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक से फरियाद कर चुके हैं।
भाटपाररानी के पड़री उमन निवासी बिगू प्रसाद चार साल पूर्व वर्ष 2012 में साद साहमी अल हाजरी एंड मुहम्मद पार्टनर कंस्ट्रक्शन कंपनी दमाम, सऊदी अरब में नौकरी करने गया था।
उसे पिछले छह माह से न तो कंपनी की तरफ से वेतन दिया जा रहा है और न ही आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस पर उन्होंने भारतीय दूतावास को अपनी समस्या से अवगत कराया।
लेकिन मदद न मिलने पर बिनू ने मोबाइल के माध्यम से परिवारवालों को अपनी समस्या बताई। इसके बाद पत्नी गुंजा देवी ने डीएम अनिता श्रीवास्तव को पत्र भेजकर पूरे वाकये की जानकारी दी।