फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पर मुलायम ने ये क्या कह डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि रेप एक करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, एक महिला से चार लोग एक साथ दुष्कर्म कर ही नहीं सकते।
विज्ञापन


कई बार तो रेप की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है।

ई-रिक्शा वितरण समारोह में बोल रहे मुलायम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कड़ी नीति बनाने का आग्रह किया।

मुलायम ने कहा कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीजेपी सरकार में होते हैं ज्यादा रेप

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमपी और राजस्थान में यूपी से ज्यादा बलात्कार होते हैं। एमपी में यह आंकड़ा 9.8 फीसदी है तो राजस्थान में 7 फीसदी। मुलायम ने बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि बदायूं रेप कांड पर यूपी सरकार को काफी बदनाम किया गया, जबकि सीबीआई ने खुलासा किया कि वहां रेप ही नहीं हुआ था।

जांच से पता चला कि जायदाद के लिए दोनों लड़कियों को चचेरे भाइयों ने मारा था मगर उस समय बिना जांच पड़ताल के सोनिया गांधी का बेटा वहां पहुंच गया।

पिछड़े वर्ग के परिवार के साथ हुई वारदात को दलित परिवार का प्रचारित कर बिहार तक के नेता वहां पहुंच गये। कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें