फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए यूपीए के इन चार नए केंद्रीय मंत्रियों को

Mon, 17 Jun 2013 06:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्कर फर्नांडीज को भूतल परिवहन मंत्रालय दिया गया है। फर्नांडीज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव का पद संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


फर्नांडीज श्रम और रोजगार मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। साल 2009 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुट गए थे।

पढ़ें: यूपीए ने बुजुर्ग नेताओं पर लगाया दांव

वह 2004 से 2009 के बीच केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वह कर्नाटक के उडुपी से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले 1980 से 1996 के बीच वह लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


गिरिजा व्यास
गिरिजा व्यास को आवास, शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय सौंपा गया है। व्यास चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद सी पी जोशी के केंद्रीय कैबीनेट से इस्तीफा देने के बाद व्यास के जरिए ब्राह्म्ण वोटों को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

व्यास राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री भी रही हैं। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का हिस्सा रही हैं और साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की अगुवाई भी कर चुकी हैं।

सीसराम ओला
सीसराम ओला को केंद्रीय मंत्रिमंडल में श्रम व रोजगार मंत्रालय की जिम्मा दिया गया है। सीसराम राजस्थान के झुंझुनू से लोकसभा सांसद हैं और राजस्थान में जाट वोटों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। सीसराम महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं।

वह राजस्थान से विधायक भी रह चुके हैं और 1980 में पहली बार लोकसभा में पहुंचे थे। सीसराम 1980 से 1990 में राजस्थान से कैबिनेट मंत्री रहे। ओला रसायन व उर्वरक और जल संसाधन विभाग का स्वतंत्र प्रभार संभाल चुके हैं। साथ ही उन्होंने साल 2004 में श्रम और रोजगार मंत्रालय भी संभाला है।

के एस राव
के एस राव को कपड़ा मंत्रालय का भार दिया गया है। राव आंध्र प्रदेश से कांग्रेस के नेता हैं और वहां की एलुरु विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

वह एक कारोबारी भी हैं और सिविल कंस्ट्रक्शन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं। राव जूनियर नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने के कारण एक बार पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें