फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दान के पैसों से होगी ‘राजाजी’ की सुरक्षा

Tue, 11 Dec 2012 11:07 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी राष्ट्रीय पार्क के वन्यजीवों की सुरक्षा अब देश के उद्योगपतियों, विदेशियों और अन्य लोगों के दान से की जाएगी। पार्क प्रशासन इसके लिए राजाजी फाउंडेशन गठित करने की तैयारी में है। नए साल में योजना का ड्राफ्ट शासन को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार के स्तर पर भी फाउंडेशन को ग्रीन सिग्नल देने की तैयारी है।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व में वर्ष 2012 में देश का पहला फाउंडेशन गठित किया गया है। इसकी पहली बैठक भी हो चुकी है।  फाउंडेशन का मकसद विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली दान की रकम का वन्यजीव संरक्षण में बेहतर इस्तेमाल करना है। अब इसी तर्ज पर राजाजी फाउंडेशन बनाने की तैयारी है।

पार्क के निदेशक एसपी सुबुद्धि ने बताया कि इसको लेकर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और शासन के अधिकारियों से पहले राउंड की बातचीत हो चुकी है। 2013 में इसको लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके तत्काल बाद ही सरकार की अनुमति से फाउंडेशन गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें