इशरत जहां मुठभेड़ मामले के संबंध में पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई ने खुलासा किया है कि इशरत के मामले में सीबीआई पर राजनीतिक दबाव बनाया गया था और कुछ लोग यह नहीं चाहते थे कि उसकी सच्चाई सामने आए।
अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए एक साक्षात्कार में पिल्लई ने इशरत की मुठभेड़ से संबंधित सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह इंटेलिजेंस एजेंसियों की कामयाबी थी कि उन्होंने लश्कर की ओर से भेजे गए शूटरों के बारे में जानकारी हासिल की और फिर उनका पता लगाने में भी सफल रहीं।
वहीं पिल्लई के इस दावे के बाद पूर्व गृह सचिव और भाजपा नेता आर के सिंह ने कहा कि 'वो सही हैं। हेडली ने भी यही कहा है।' उन्होंने कहा कि लोग विवाद पैदा करना चाहते हैं, उनका मुंह बंद हो गया।