बेटे से परेशान होकर एक पूर्व मुख्य न्यायधीश ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई है।
पूर्व मुख्य न्यायधीश शांति स्वरूप दीवान और उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट में बेटे के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने उस पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और उनकी जिंदगी को नरक बनाने का आरोप लगाया है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति टीएस ढिंढसा ने चंडीगढ़ के एसएसपी को 24 घंटे के अंदर दीवान के घर जाकर हालात का पता लगाने और उनके बेटे से बात करने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति ढिंढसा ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायधीश और उनकी पत्नी की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाना जरूरी होगा, एसएसपी वह कदम उठाएंगे।
दीवान दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं।
याचिका के अनुसार, दीवान के बेटे सुवीर दीवान का पंचकुला में एक मकान है लेकिन वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ चंडीगढ़ में अपने पिता के ही घर में रह रहा है।