फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के धनकुबेरों में तीन भारतीय शामिल

Tue, 17 Sep 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के 400 धनकुबेरों के फेहरिस्त में तीन भारतीय मूल के तीन अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इनमें भारत देसाई, रोमेश टी वाधवानी और विनोद खोसला ने जगह बनाई है।
विज्ञापन


अमेरिका धनकुबेरों की सूची में फ्लोरिडा में आउटसोर्स कारोबार करने वाले भारत देसाई और उनका परिवार शामिल है। इन्हें सूची में 252 वां स्थान मिला है और इनकी शुद्ध परिसंपत्ति 2.2 अरब डालर आंकी गई है।

दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश कैलीफोर्निया के साफ्टवेयर निर्माता रोमेश टी वाधवानी तथा विनोद खोसला हैं। वाधवानी 2.1 अरब डालर की संपत्ति के मालिक हैं तो खोसला डेढ़ अरब की संपत्ति के धनी हैं।
विज्ञापन


इस धनकुबेरों की सूची में बिल गेट्स पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विश्व के सबसे बडे़ निवेशकों में शामिल वारेन बफेट का स्थान है। हालांकि इनकी संपत्ति बिल गेट्स की तुलना में काफी कम 58.5 अरब डॉलर है।

पिछले साल बफेट की संपत्ति में साढे़ बारह अरब डालर का इजाफा हुआ है। ओरक्ले के सह संस्थापक लैरी इलिसन 41 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

बिल गेट्स रहे शहंशाह

माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स फोर्ब्स अमीरों 28 वें वर्ष की सूची में पहला स्थान पाने में सफल रहे हैं। बिल गेट्स की संपत्ति 72 अरब डॉलर आंकी गई है। इनकी संपत्ति में पिछले साल की तुलना में छह अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बिल गेट्स ने मई में मैक्सिको कार्लोस स्लिम को पछाड़ कर यह स्थान हासिल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें