शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा ने रविवार को कहा कि भारतीय हमेशा सौहार्द से रहते आए है। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता के बढ़ते उदाहरणों को समाप्त करने में शिक्षा और काम से संतुष्टि मददगार होगी।
अमेरिका की लाभ निरपेक्ष ऑनलाइन शिक्षा खान एकेडमी के साथ गठजोड़ की घोषणा करने के बाद टाटा ने कहा, ‘शिक्षा और काम से संतोष से असहिष्णुता को कम करने या समाप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि असहिष्णुता की जगह ज्ञान ले लेगा।