फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बनने को प्रिया ने छोड़ी मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक और एमबीए करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में 40 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी छोड़ कर ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा की प्रिया ने गांव के विकास की ठानी है।
विज्ञापन


प्रधानी पद के लिए नामांकन कर चुकी प्रिया के इस कदम की हर तरफ चर्चा है। प्रिया का यह कदम, उन युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगा, जो राजनीति में कैरियर तलाश रही हैं।

विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल की पंचायत तैमूरपुर दीपा उर्फ तिमरपुर से महादेवपुरम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ढाका एडवोकेट की पुत्री प्रिया (25) ने ग्राम प्रधान के चुनाव में नामांकन करा कर हर किसी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


तैमूरपुरदीपा उर्फ तिमरपुर की प्रधान पद की महिला सीट है। इस सीट पर करीब साढे़ दस हजार मतदाता हैं। बीस से भी अधिक महिला प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है पर प्रिया को छोड़ अन्य सभी विवाहित हैं।
विज्ञापन

पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत: दीपा

जब प्रिया से पूछा गया कि उसने नौकरी से त्यागपत्र क्यों दिया तो उसने बताया कि उसके गांव की पंचायत जिला मुख्यालय से लगी है। इसके बावजूद भी पंचायत विकास में पिछड़ी है। वह मल्टीनेशनल एलजी कंपनी में एचआर थी। चालीस हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी छोड़ कर वह गांव के विकास के लिए चुनाव में उतरी हैं।

प्रिया ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वह लड़ाई लड़ेगी तथा गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रिया का कहना था कि पढ़े लिखे युवाओं और युवतियों को राजनीति में आने की जरूरत है। इससे विकास कार्यों में गति आएगी।

पंचायतों के चुनाव में शराब पिलाने व अन्य फिजूल खर्चों को भी प्रिया गलत मानती है। उसका कहना था कि वह हर घर पर जाकर अपनी बात रख रहीं हैं। जिन लोगों को उसकी बात अच्छी लगेगी वे उसके पक्ष में मतदान करेंगे। प्रिया के चुनाव मैदान में आने से हर तरफ उसकी चर्चा है।

शराब मांग रहे हैं वोटर
प्रिया ने बताया कि काफी मतदाता मिलने पर शराब की मांग करते हैं। कुछ मिठाई की बात करते हैं तो वह मना कर देती हैं। बताती है कि चुनाव में शराब बंटने से महिलाएं परेशान हैं। वे ऐसे प्रत्याशी की तलाश में हैं, जो शराब न बांटे। इसका लाभ उन्हें मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें