फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का उच्च शिक्षा पर खास ध्यान: पीएम

Sat, 16 Mar 2013 09:09 PM IST
मालदा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी युवाओं को शिक्षित और कुशल बनाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यहां गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की आधारशिला रखे जाने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षित, प्रशिक्षित और कुशल बनाए बगैर देश ज्यादा समय तक अपनी अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज नहीं रख पाएगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इस बात को अच्छी तरह समझती है। इसलिए शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सरकारी खर्च को सकल घरेलू उत्पाद के 3.3 प्रतिशत से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा के लिए कई नए संस्थान स्थापित किए गए हैं। इनमें 16 केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सात भारतीय प्रबंधन संस्थान, आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, 10 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और पांच भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान शामिल हैं। संप्रग सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य 12 वीं पंचवर्षीय योजना में पांच करोड़ लोगों को कुशल बनाना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवता पर अब अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा न सिर्फ उच्च शिक्षा का अधिकाधिक फायदा उठाएं बल्कि उन्हें मिलने वाली शिक्षा विश्वस्तरीय हो। हम चाहते हैं कि हमारे वैज्ञानिकों और अभियंताओं का सारी दुनिया में नाम हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें