फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माना पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग बेनतीजा

Mon, 14 Jan 2013 09:59 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बढ़े तनाव को कम करने के मकसद से भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच सोमवार को हुई फ्लैग मीटिंग बेनतीजा रही। एलओसी पर उपजे ताजा तनाव के बाद भारत की पहल पर दोनों सेनाओं के बिग्रेडियर स्तर के अधिकारी सोमवार को पहली बार पुंछ के चक्का-दा-बाग सेक्टर में आमने सामने मिले।
विज्ञापन


भारत की ओर से जवान के सिर काटे जाने से जुड़ी सभी शिकायतों को पाक ने सिरे से नकार दिया। इस पर भारतीय सेना की ओर से बात कर रहे ब्रिगेडियर तेज सिंह संधू ने अपने पाक समकक्ष को साफ संदेश दे दिया कि अब उनकी तरफ से की गई किसी भी हरकत का सही वक्त और सही जगह पर करारा जवाब दिया जाएगा। फ्लैग मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली।
 
सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि फ्लैग मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान से एलओसी पर बार-बार की जा रही फायरिंग रोकने को कहा। बिग्रेडियर संधु ने अपने पाक समकक्ष से कहा कि पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का पालन करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ बंद करे। साथ ही पाकिस्तानी सेना से लांस नायक हेमराज के कटे सिर को वापस देने की मांग की।
विज्ञापन


पाकिस्तानी बिग्रेडियर ने संधू की सभी बातों से इनकार करते हुए उलटा भारत पर ही आरोप थोप दिए। पाकिस्तान ने कहा कि भारत एलओसी पर बंकर बनाने जैसी हरकतें करता है जो संघर्ष विराम करार के खिलाफ है। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि फायरिंग हमेशा भारतीय सेना की ओर से की जाती है और पाकिस्तान उस पर जवाबी कार्रवाई करता है।

भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान 8 जनवरी को सिर काटे जाने की घटना के बारे में जांच करने जैसे कदम उठाने का वादा करेगा। लेकिन पाकिस्तान ने उलटा भारत पर आरोप मढ़ते हुए तनाव कम करने के बाबत किसी तरह की पहल का आश्वासन नहीं दिया है। इस तरह एलओसी पर जारी तनाव घटाने को लेकर हुई फ्लैग मीटिंग किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें